Home अपराध महोबा में वंदे भारत से टकराया सांड, आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

महोबा में वंदे भारत से टकराया सांड, आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

0
62

महोबा : इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के महोबा जिले से सामने आ रही है। यहां एक वंदे भारत ट्रेन से सांड की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक 26505 वंदे भारत ट्रेन खजुराहो से वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन के सामने एक सांड आ गया। हालांकि ट्रेन चल रही थी, जिस वजह से सांड से टक्कर के बाद ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि जीआरपी महोबा के किड़ारी फाटक के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोक कर रखना पड़ा। इसके बाद यहां इसकी मरम्मत की गई और फिर ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है।

दरअसल, महोबा में शुक्रवार शाम बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। खजुराहो से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 26505 किड़ारी रेलवे फाटक के पास अचानक ट्रैक पर आए सांड से टकरा गई। लोको पायलट के प्रयास के बावजूद ट्रेन की सांड से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा और ट्रेन को करीब 4 बजकर 26 मिनट पर रोक दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही महोबा जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक पोल 2023: मतदान की तारीख, नामांकन, स्क्रूटनी, रिजल्ट, पूरा शेड्यूल चेक करें

जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद करीब 4 बजकर 35 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रयागराज की ओर रवाना कर दिया गया। हादसे के दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। फिलहाल रेलवे और जीआरपी की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, सांड के रेलवे ट्रैक पर आने से हुए इस हादसे ने एक बार फिर रेल पटरियों के आसपास पशुओं की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन क्षतिग्रस्त हालत में ट्रैक पर खड़ी है। हालांकि कुछ देर बाद ट्रेन को रवाना भी कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here