Home उत्तर प्रदेश आरक्षण विरोधी आंदोलन कर रहे छात्रों से मिले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

आरक्षण विरोधी आंदोलन कर रहे छात्रों से मिले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

0
117

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को आरक्षण सुधार आंदोलन के मुद्दे पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हर्ष दुबे और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की मांगों और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

पाठक ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हर्ष दुबे के साथ पत्रकार वार्ता के दौरान छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्रों की मांगों को आगामी दो दिनों में केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित केंद्रीय मंत्री से छात्रों की मुलाकात भी सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि उनकी समस्याओं और मांगों पर सीधे स्तर पर विचार-विमर्श हो सके। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए उचित स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मिलिए पुणे के भाइयों से, जिन्होंने जैविक खेती करने के लिए उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़ी, सालाना 12 करोड़ से अधिक की कमाई

गौरतलब है कि जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में शुक्रवार को जंतर-मंतर पर सैकड़ों युवा जुटे, हालांकि देर रात पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें हटा दिया। प्रदर्शनकारी आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाने की मांग कर रहे थे। विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने सरकार से मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग उठाई। यह जुटान इंटरनेट मीडिया के जरिये भी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here