Home अपराध महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओ से मारपीट, महिलाओं संग भी हुई धक्का-मुक्की

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओ से मारपीट, महिलाओं संग भी हुई धक्का-मुक्की

0
62

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के गेट नंबर एक के बाहर स्थित शिवम रेस्टोरेंट में शनिवार रात श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु मंदिर दर्शन के बाद गेट नंबर एक के बाहर स्थित शिवम रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर श्रद्धालुओं और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि रेस्टोरेंट के संचालक और कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की होते दिखाई दे रही है। आरोप यह भी है कि कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे और अन्य भारी वस्तुओं से हमला किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और एक बार फिर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, खासकर महाकाल मंदिर के आसपास संचालित होने वाले रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों को लेकर। मामले में थाना महाकाल पुलिस का कहना है कि पुलिस के संज्ञान में घटना से संबंधित एक वीडियो आया है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत लेकर कोई शिकायतकर्ता थाने नहीं पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  टीएमसी ने ईडी-सीबीआई को अभिषेक बनर्जी और कुंतल घोष से एक साथ पूछताछ करने के लिए एचसी जज पर हमला किया

ये घटना शनिवार रात की है, जहां उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर एक पर एक रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारी की श्रद्धालुओं से बहस हो गई और मारपीट शुरू हो गई। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। श्रद्धालुओं का आरोप है कि रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने उन पर लोहे की ट्रे और अन्य भारी वस्तुओं से भी किया हमला। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में खाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद पर थाना महाकाल पुलिस ने कहा कि विवाद का वीडियो प्राप्त हुआ है, लेकिन कोई शिकायतकर्ता नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here