उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियों में जुट गई है। ऐसे महिला मतदाताओं के लिए प्रदेश की योगी सरकार एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को बिना ब्याज के 1-1 लाख रुपये की मदद देने जा रही है। उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी महिलाओं के लिए बड़े-बड़े ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी ख़बर सामने आई है। राज्य की महिलाओं को सीएम योगी की सरकार ने बंपर गिफ्ट देने का फैसला किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी की 1 करोड़ महिलाओं को योगी आदित्यनाथ सरकार 1-1 लाख रुपये देने जा रही है। महिलाओं को ये रकम तीन किश्तों में बिना ब्याज के दी जाएगी। पहली किश्त 20 हजार रुपये दूसरी 30 हजार रुपये और तीसरी किश्त 50 हजार रुपयों की होगी। यूपी की महिलाओं को ये आर्थिक मदद आजीविका मिशन के तहत दी जाएगी।
2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने महिलाओं के लिए 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण योजना का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बिना ब्याज कर्ज मिलेगा। पहले चरण में 20 हजार रुपये का ऋण मिलेगा। इसके बाद समय पर भुगतान पर अगली किस्त 30 हजार की मिलेगी। दूसरी किस्त चुकाने पर तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक क्रेडिट लिमिट मिलेगी। राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को छोटे कारोबार और पहले से चल रहे उद्यम को विस्तार देने के लिए कर्ज मिलेगा।
बता दें कि यूपी की भाजपा सरकार इस फैसले से करीब 4 करोड़ लोगों को साधने की कोशिश कर रही है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोट बैंक पर BJP सरकार का बड़ा फोकस है। योगी सरकार की योजना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर चुनाव से पहले बड़ा संदेश दिया जाए।
इसलिए यूपी में महिला वोटरों को साधने की दिशा में सरकार बड़े कदम उठा रही है। महिला समूहों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए ‘आईडी कार्ड’ उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। ई-रिक्शा योजना में 2 लाख रुपये तक के वाहनों की खरीद पर विचार हो रहा है। इसके अलावा 100 ‘महिला शक्ति केंद्र’ स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय 2027 को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गए हैं। सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लगातार बड़े ऐलान हो रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि UP चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का प्लान कर रही है। आधी आबादी को सीएम योगी ने कई सौगातें दी हैं।








