Home अपराध ससुराल में बहू की पिटाई, गला दबा कर हत्या की कोशिश, सास...

ससुराल में बहू की पिटाई, गला दबा कर हत्या की कोशिश, सास समेत 9 पर केस दर्ज

0
40

हरदोई। पति से चल रही मुकदमें बाज़ी के बीच चचेरे ससुर के दसवां संस्कार में पहुंची उसकी पत्नी के साथ ससुरालियों ने बुरा बर्ताव किया। दावा है कि चचेरे देवर ने अश्लील हरकत की, जिसका विरोध करने पर देवर, ननद और सास समेत कुल 9 आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर मार डालने की कोशिश की। सुरसा पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

बताया गया है कि गोरखपुर की नूतन शुक्ला की ससुराल सुरसा थाने के खजुरहरा गांव में है, हालांकि पति अभिषेक शुक्ला के साथ उसकी मुकदमें बाज़ी चल रही है। चचेरे ससुर के दसवां संस्कार में शामिल होने पहुंची नूतन 9 सितंबर की रात ससुराल में थी, उसी बीच उसका चचेरा देवर विवेक शुक्ला मोबाइल की टॉर्च जलाकर उसका वीडियो बनाने लगा,और घर से निकलने का दबाव बनाया।

रात होने का हवाला देने पर आरोपी देवर बुरी नीयत से उससे लिपट गया और अश्लील हरकत करने लगा। आगे कहा गया है कि शोर सुनकर वहां पहुंचे चचेरे देवरों, सास तपेश्वरी शुक्ला,चचेरी ननद ऋचा दीक्षित, देवरानियों समेत कुल 9 आरोपियों ने नूतन को लात-घूंसों से पीटा। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसका गला भी दबाया। आरोप है कि उसी दौरान गले से उसकी सोने की चैन खींच ली और मोबाइल तोड़ दिया ताकि वह पुलिस को कॉल न कर सके।

यह भी पढ़ें -  दीपावली 2022: इको-फ्रेंडली दिवाली मनाने के टिप्स और ट्रिक्स

ससुरालियो़ ने नूतन का सारा सामान बाहर फेंककर उसे भगा दिया। रास्ते में भी रोक कर उसे मारा-पीटा और जहर खाकर आत्महत्या करने के लिए उकसाया। पुलिस ने विवेक शुक्ला, विनीत शुक्ला, वैभव शुक्ला, तपेश्वरी शुक्ला,ऋचा दीक्षित, शालिनी शुक्ला, गीता शुक्ला और शोभा शुक्ला समेत 9 आरोपियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, हत्या के प्रयास, मारपीट व धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here