Home अपराध उज्जैन से मां बगलामुखी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार...

उज्जैन से मां बगलामुखी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार बरसाती नाले में बही, तीन बच्चों समेत 8 की मौत

0
45

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में शनिवार सुबह उस वक्त अफरातरी मच गई जब एक दर्दनाक हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई। हादसे में कार सवार तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार चालक को नाले में पानी के तेज बहाव का अंदाजा नहीं था। नाला पार करने की कोशिश के दौरान कार पानी के बहाव में बह गई और नाले में समा गई।

हादसे का पता शनिवार सुबह उस समय चला, जब नाले का पानी कुछ कम हुआ। राहगीरों की नजर नाले में पड़ी कार पर गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कार के अंदर से आठ लोगों के शव बरामद किए गए। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें -  "सीरियस मिसकैरेज ऑफ जस्टिस": सुप्रीम कोर्ट ने जेल की सजा पर कोर्ट को फटकार लगाई

आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष बताए गए हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सात लोग ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। ये लोग नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया गया है कि उन्होंने उज्जैन से कार किराये पर ली थी। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here