Home अपराध यूपी पुलिस के दरोगा-सिपाही और सीआरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप की...

यूपी पुलिस के दरोगा-सिपाही और सीआरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप की FIR

0
126

अमरोहा : हसनपुर कोतवाली में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर एक कोतवाली क्षेत्र में तैनात सब इंस्पेक्टर और सिपाही समेत सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि उसे लिफ्ट देने के बहाने हसनपुर लाया गया और बाद में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित फार्म हाउस पर ले जाकर गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र की है। बुधवार को महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को हरियाणा से दो सीआरपीएफ जवानों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाया और हसनपुर ले आए। महिला का आरोप है कि हसनपुर पहुंचने के बाद उसे कोतवाली क्षेत्र के हाल्का नंबर तीन में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय तोमर और सिपाही प्रमोद के साथ एक गांव स्थित फार्म हाउस पर ले जाया गया। वहां चारों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद बुधवार सुबह वह हसनपुर कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए नामजद तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  Jansunwai: 'सगाई कर ली, अब शादी करने से कर रहा इनकार', युवती के पिता ने मांगा एसएसपी से न्याय

तहरीर में उसने सब इंस्पेक्टर और सिपाही समेत चार लोगों को आरोपी बनाया। पुलिसकर्मी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटना से जुड़े स्थान, आरोपों और अन्य तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाई।

एसपी लखन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर और प्रारंभिक जांच के आधार पर सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल सहित हसनपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय तोमर, सिपाही प्रमोद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here