Home उत्तर प्रदेश एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना में अनियमितता का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं का...

एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना में अनियमितता का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

0
60

वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों कार्यकर्ता पहाड़िया मंडी के बाहर धरने पर बैठ गए और पर्यवेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतगणना अभिकर्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही है और कुछ अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल से बाहर भेजा जा रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। इससे पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव और प्रांजल यादव के खिलाफ भी नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पर्यवेक्षक को हटाने की मांग की। हालांकि, इस संबंध में मौके पर मौजूद अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

यह भी पढ़ें -  लखीमपुर खीरी हिंसा पर क्या करेगी यूपी सरकार ! सुप्रीम कोर्ट ने दिया नोटिस

इस बीच, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतगणना स्थल पर हुए घटनाक्रम के संबंध में जानकारी साझा की। पोस्ट के अनुसार, पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन की ओर से अवगत कराया गया कि मतगणना स्थल पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा एक मतगणना अभिकर्ता से पहचान पत्र मांगे जाने पर आपसी कहासुनी हो गई। इसके बाद अभिकर्ता के समर्थक उद्वेलित हो गए।

पोस्ट में कहा गया कि उच्चाधिकारियों ने सभी पक्षों को नियमों और वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए मामले को शांत करा दिया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि केवल वैध मतगणना अभिकर्ताओं को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। स्नातक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के आशुतोष सिन्हा बीजेपी के केदारनाथ सिंह से आगे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here