Home उत्तर प्रदेश आगरा दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पीडीए की ताकत...

दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पीडीए की ताकत से घबरा गई है बीजेपी

0
96

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज (रविवार को) आगरा में दलित सम्मेलन किया। अखिलेश यादव ने इस दौरान दलितों को पीडीए की सबसे मजबूत ताकत बताया और दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2027 में यही वर्ग बीजेपी की सत्ता से विदाई सुनिश्चित करेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जब जमीन ही नहीं बचेगी तो पैर कहां रखोगे। 2027 में बीजेपी की सियासी जमीन खिसकने वाली है।

अखिलेश यादव ने अपने भाषण में उन राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा, जो बीजेपी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए का दलित अब अपनी ताकत पहचान चुका है। विधानसभा चुनाव 2027 में दलित ही बीजेपी की विदाई करेगा। जो लोग बीजेपी के साथ खड़े हैं, वे दलित समाज के हितैषी नहीं हो सकते हैं।

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को दलित महापुरुषों और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को लेकर भी घेरा। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 साल में 200 से ज्यादा अंबेडकर प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की गईं, लेकिन इन मामलों में प्रभावी एक्शन नहीं हुआ। बाबा साहब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना सिर्फ एक मूर्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह उस संविधान पर हमला है, जिसे बाबा साहब ने देश को दिया।

यह भी पढ़ें -  बार-बार पेपर लीक, मामले की उचित जांच होनी चाहिए: राजस्थान मंत्री

इस दौरान, अखिलेश यादव ने सीएम योगी के 80-20 वाले बयान पर भी प्रश्न खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 80-20 की बात करता है, वह सभी वर्गों के बारे में सोचने वाला नहीं हो सकता। योगी वही हो सकता है, जो 100 फीसदी लोगों के हित की बात करे। हमारी राजनीति का आधार वंचितों, पीड़ितों और अपमान झेलने वाले लोगों को सम्मान दिलाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here