Home अंतरराष्ट्रीय अंतिम संस्कार में जा रही लोगों से भरी नाव पलटी, 24 लोगों...

अंतिम संस्कार में जा रही लोगों से भरी नाव पलटी, 24 लोगों की मौत

0
73

दक्षिणी नाइजीरिया में अंतिम संस्कार में जा रही लोगों से भरी एक नाव पलट गई और इस दुर्घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। नाइजीरिया की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता मंजो एजेकी ने एक स्टेटमेंट में बताया कि बीते शुक्रवार को देश के दक्षिणी क्षेत्र के बायेल्सा राज्य में यह नाव यात्रियों को एक समुदाय से दूसरे समुदाय में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही वह डूब गई।

मंजो एजेकी के मुताबिक, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन खोज चल रहा है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि कितने लोग लापता हैं। पुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद ने कहा कि 24 और लोगों को बचाया गया है, जिन्हें मेडिकल हेल्प दी गई है। अफसरों ने यह नहीं बताया है कि नाव पर कुल कितने यात्री सवार थे।

मूसा मोहम्मद ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों से मालूम चलता है कि नाव में कोई टेक्निकल खराबी आ गई थी। यात्रियों ने नाव चलाने वाले से इसे किनारे की तरफ ले जाने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद नाव चलाने वाला मौके से भाग गया, जबकि नाव के मैनेजर को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​शादी से पहले जैसलमेर पहुंचे। तस्वीरें देखें

वहीं, बायेल्सा राज्य सरकार ने इस पर रिएक्शन देते हुए नाव संचालकों और यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। एक स्टेटमेंट में बायेल्सा की सूचना आयुक्त एबियुवो कोकू-ओबियाई ने कहा, ‘तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, लापरवाही और बिना लाइफ जैकेट के यात्रा करना बंद होना चाहिए। कोई भी यात्रा किसी की जान से ज्यादा कीमती नहीं है।’

गौरतलब है कि सेफ्टी रूल्स को सख्ती से लागू न किए जाने की वजह से, नाइजीरिया में कभी-कभी ऐसी खराब नावें भी चलती हैं, जिनमें लाइफ जैकेट तक नहीं होते है। इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here