UP Weather Update: कानपुर समेत आसपास के जिलों में तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

0
19

[ad_1]

यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में लगातार तीन दिन अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बाद अब इसमें बढ़ोत्तरी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार अगले तीन दिनों तक महानगर और इसके आसपास हीट वेव (लू) चल सकती है।

अनुमान है कि अधिकतम पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है। रविवार को अधिकतम पारा 38.4 और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार कानपुर मंडल सहित मध्य और पश्चिमी यूपी के अलावा उत्तरी राजस्थान में अप्रैल की पहली छमाही के दौरान प्री मानसून गतिविधि की कोई उम्मीद नहीं है।

 

इस बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय तक पहुंच सकते हैं, लेकिन वे पहाड़ियों पर बारिश जैसी कोई गतिविधि अभी नहीं होगी। इस बीच बलूचिस्तान, मध्य पाकिस्तान और थार रेगिस्तान से शुष्क हवाएं प्रदेश में जारी रहेंगी। इससे लू चलेगी। इस बीच रात की नमी रविवार को दो प्रतिशत गिरकर 17 प्रतिशत पर आ गई।

यह भी पढ़ें -  Unnao : बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत देख सिहर उठे लोग, डंपर की टक्कर से हुआ हादसा

अभी तक नदारद है प्री मानसूनी गतिविधि 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियां जिसमें गरज, धूल भरी आंधी, तेज बौछारें आमतौर पर अप्रैल और मई के बीच शुरू हो जाती हैं।

 

जिससे तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार अभी ये गतिविधियां नदारद हैं। अप्रैल के पहले पखवाड़े तक इन मौसमी गतिविधियों के घटित होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

 

इसलिए 15 अप्रैल तक कड़ी गमी से राहत की उम्मीद नहीं है। अप्रैल की पहली छमाही में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी इस बार रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here