Home उत्तर प्रदेश आगरा: सुहागरात पर पति और ससुरालीजनों को घर में किया बंद, दीवार...

आगरा: सुहागरात पर पति और ससुरालीजनों को घर में किया बंद, दीवार फांदकर दुल्हन हुई फरार

0
81

[ad_1]

सार

आगरा में शादी के बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। इस बार गोरखपुर से विदा होकर आई दुल्हन दूल्हे और ससुरालीजनों को घर में बंदकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका। 

ख़बर सुनें

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में 25 अप्रैल को शादी के बाद सुहागरात पर दूल्हे और ससुरालीजनों को घर में बंदकर दुल्हन दीवार कूदकर फरार हो गई। उसने दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। दुल्हन को गायब देखकर ससुरालीजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रातभर दुल्हन की तलाश की गई मगर वह नहीं मिली। बुधवार को थाने में तहरीर दी गई है। 

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले चांदी के कारीगर का है। परिवार के लोग कारीगर के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। करीब दो महीने पहले उनके परिचित ताजगंज निवासी एक फैक्टरी में कर्मचारी ने बताया कि वह भी अपनी साली के लिए लड़का देख रहे हैं। लड़की गोरखपुर की रहने वाली है। चांदी कारीगर के परिजनों ने लड़की को देखा, वह उन्हें पसंद आ गई। उन्होंने रिश्ते के लिए हामी भर दी। 

26 अप्रैल को आगरा आई थी दुल्हन

दुल्हन के जीजा ने बताया था कि लड़की का परिवार गरीब है। इसलिए वह शादी का खर्चा नहीं उठा सकेगा। लड़के वालों ने दोनों ओर की शादी का खर्चा उठाने का जिम्मा लिया। आगरा से 25 अप्रैल को बरात गोरखपुर पहुंची, जहां रीति-रिवाज से शादी करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर परिवार 26 अप्रैल की सुबह आगरा आ गया। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि कंगन खुलने की रस्म बुधवार को होनी थी। दुल्हन अपनी सास के कमरे में सो रही थी।

रात में 12 बजे के बाद दुल्हन ने सास के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। इसके बाद दूल्हे को भी बंद कर दिया। फिर आंगन की दीवार फांद कर भाग गई। कुछ ही देर बाद सास की नींद खुली तो दुल्हन को कमरे में नहीं पाकर दरवाजा खोलने की कोशिश की मगर वह बाहर से बंद था। बेटे को आवाज लगाई तो उसका भी कमरा बंद था। इस पर 112 नंबर पर कॉल किया। 

दुल्हन का नहीं लगा सुराग

पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुल्हन की तलाश में कोठी मीना बाजार से लेकर बस एवं रेलवे स्टेशन सभी जगह की खाक छान मारी। दुल्हन का सुराग नहीं मिला। बुधवार को दुल्हन के परिवारीजन भी गोरखपुर से यहां आ गए। उन्होंने शाहगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह ने बताया कि दुल्हन का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  UP Phase 1 Election Live : पहले चरण की 58 सीटों पर मतदान आज, 623 उम्मीदवार मैदान में

चौकीदार को धमकाया, गेट खुलवाया

आधी रात को दुल्हन को कॉलोनी के गेट से बाहर जाते देख वहां तैनात चौकीदार को शक हुआ। उसने गेट खोलने से मना कर दिया। दुल्हन से सवाल करने का प्रयास किया तो उसने चौकीदार को धमका दिया। इसके बाद वहां से निकल गई।

किसी के साथ जाने की आशंका

दुल्हन के गायब होने के 15 मिनट के अंदर ही दूल्हा और उसके परिवारीजनों ने कॉलोनी समेत आसपास का पूरा इलाका छान मारा। मगर, उसका सुराग नहीं मिल सका। जिससे आशंका है कि दुल्हन किसी के साथ वहां से गई है।  पुलिस अब कॉलोनी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में 25 अप्रैल को शादी के बाद सुहागरात पर दूल्हे और ससुरालीजनों को घर में बंदकर दुल्हन दीवार कूदकर फरार हो गई। उसने दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। दुल्हन को गायब देखकर ससुरालीजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रातभर दुल्हन की तलाश की गई मगर वह नहीं मिली। बुधवार को थाने में तहरीर दी गई है। 

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले चांदी के कारीगर का है। परिवार के लोग कारीगर के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। करीब दो महीने पहले उनके परिचित ताजगंज निवासी एक फैक्टरी में कर्मचारी ने बताया कि वह भी अपनी साली के लिए लड़का देख रहे हैं। लड़की गोरखपुर की रहने वाली है। चांदी कारीगर के परिजनों ने लड़की को देखा, वह उन्हें पसंद आ गई। उन्होंने रिश्ते के लिए हामी भर दी। 

26 अप्रैल को आगरा आई थी दुल्हन

दुल्हन के जीजा ने बताया था कि लड़की का परिवार गरीब है। इसलिए वह शादी का खर्चा नहीं उठा सकेगा। लड़के वालों ने दोनों ओर की शादी का खर्चा उठाने का जिम्मा लिया। आगरा से 25 अप्रैल को बरात गोरखपुर पहुंची, जहां रीति-रिवाज से शादी करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर परिवार 26 अप्रैल की सुबह आगरा आ गया। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि कंगन खुलने की रस्म बुधवार को होनी थी। दुल्हन अपनी सास के कमरे में सो रही थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here