Home उत्तर प्रदेश उन्नाव मदरसों में गूंजा जन, गण, मन

मदरसों में गूंजा जन, गण, मन

0
61

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश पर अमल शुरू हो गया। पहले ही दिन मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गूंजा। मदरसों में पढ़ने वाले छात्र, छात्राओं ने जन, गण, मन गाया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजे गए पत्र में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गाना अनिवार्य करने की जानकारी दी थी। इस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सोनकर ने जनपद में संचालित सभी 401 मदरसा संचालकों को भी पत्र जारी कर दुआ के साथ राष्ट्रगान के लिए निर्देशित किया।
इसी आदेश के क्रम में शुक्रवार से मदरसों में राष्ट्रगान भी कराया गया। शहर के एबीनगर जामा मस्जिद के निकट संचालित मदरसा दारूल उलूम फैज-ए-आम में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं ने दुआ के साथ राष्ट्रगान भी गाया।

यह भी पढ़ें -  विजय और शुभम के सुर, लहरा रहे परचम

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here