Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मनाया गया गिरिराज पूजा महोत्सव, पुष्प कुंज में विराजे भगवान, भक्तों को दिए दर्शन

0
17

[ad_1]

ख़बर सुनें

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बुधवार को गिरिराज पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पांच दिवसीय महोत्सव में गुरु पूर्णिमा के दिन गिरिराज महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। भक्तों ने श्रद्धा भाव से कई मन दूध, दही, घी, मधु से भगवान का अभिषेक किया। शास्त्रीय एवं प्राचीन विधान के अनुसार सुगंधित द्रव्य, केसर एवं अन्य वन्य, वस्तुओं का प्रयोग भी भगवान के अभिषेक में किया गया। दर्शन के लिए दिन भर भक्तों की कतार लगी रहीं।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि परंपरागत रूप से आयोजित महोत्सव में सम्मिलित होकर भक्तों ने आनंद एवं सखा भाव की प्राप्ति की। अभिषेक के मध्य निरंतर हरिनाम संकीर्तन एवं ब्रज के परंपरागत भजनों का गायन भी इस आयोजन को दिव्यता एवं भव्यता प्रदान करता रहा। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर की गई भव्य सजावट 

ज्ञान, वैराग्य एवं भक्ति के इस महान पर्व पर संपूर्ण जन्मस्थान परिसर को भव्य रूप से सजाया संवारा गया था। साथ ही भगवान श्री केशवदेव जी एवं श्री गिरिराज महाराज ने सुगंधित पुष्प, पत्र आदि से निर्मित पुष्प कुंज में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पवित्र परिसर में विराजमान भगवान श्रीकेशवदेव जी एवं श्रीगिरिराज जी महाराज को भव्य, दिव्य एवं विशाल छप्पनभोग अर्पित किए गए। गुरु पूर्णिमा पर भागवत भवन में महर्षि वेद व्यास जी का पूजन संस्थान सचिव कपिल शर्मा एवं गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया। 108 दीप से भगवान की भव्य आरती की। 

यह भी पढ़ें -  ज्ञानवापी सर्वे का दूसरा दिन : जानिए उन पांच महिलाओं के बारे में, जिनकी मांग पर मस्जिद में हो रहा है सर्वे

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बुधवार को गिरिराज पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पांच दिवसीय महोत्सव में गुरु पूर्णिमा के दिन गिरिराज महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। भक्तों ने श्रद्धा भाव से कई मन दूध, दही, घी, मधु से भगवान का अभिषेक किया। शास्त्रीय एवं प्राचीन विधान के अनुसार सुगंधित द्रव्य, केसर एवं अन्य वन्य, वस्तुओं का प्रयोग भी भगवान के अभिषेक में किया गया। दर्शन के लिए दिन भर भक्तों की कतार लगी रहीं।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि परंपरागत रूप से आयोजित महोत्सव में सम्मिलित होकर भक्तों ने आनंद एवं सखा भाव की प्राप्ति की। अभिषेक के मध्य निरंतर हरिनाम संकीर्तन एवं ब्रज के परंपरागत भजनों का गायन भी इस आयोजन को दिव्यता एवं भव्यता प्रदान करता रहा। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर की गई भव्य सजावट 

ज्ञान, वैराग्य एवं भक्ति के इस महान पर्व पर संपूर्ण जन्मस्थान परिसर को भव्य रूप से सजाया संवारा गया था। साथ ही भगवान श्री केशवदेव जी एवं श्री गिरिराज महाराज ने सुगंधित पुष्प, पत्र आदि से निर्मित पुष्प कुंज में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पवित्र परिसर में विराजमान भगवान श्रीकेशवदेव जी एवं श्रीगिरिराज जी महाराज को भव्य, दिव्य एवं विशाल छप्पनभोग अर्पित किए गए। गुरु पूर्णिमा पर भागवत भवन में महर्षि वेद व्यास जी का पूजन संस्थान सचिव कपिल शर्मा एवं गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया। 108 दीप से भगवान की भव्य आरती की। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here