Home उत्तर प्रदेश उन्नाव पक्षियों के कलरब के बीच ले खाने का मजा

पक्षियों के कलरब के बीच ले खाने का मजा

0
55

[ad_1]

शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षीविहार। संवाद

शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षीविहार। संवाद
– फोटो : UNNAO

ख़बर सुनें

नवाबगंज। पर्यटन दिवस को लेकर नवाबगंज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार पर्यटकों की अगवानी के लिए सजा दिया गया है। मोटेल सहित सुरखाब रेस्टोरेंट के शेफ पर्यटकों के लिए लजीज व्यंजन बनाने के लिए तैयार हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए फूस हट बनाकर तैयार की गई है। इनमें बैठकर लोग पक्षियों का कलरव सुन सकते हैं।
पर्यटन व पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 25 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार भी पर्यटकों के लिए तैयार कर दिया गया है। मोटेल के दस लग्जरी कमरों व गौरैया रेस्टोरेंट को सजा दिया गया है। यहां पर बनी कैंटीन में 26 प्रकार के व्यंजन, चाइनीज, राजस्थानी व दक्षिण भारतीय खाने की व्यवस्था की गई है। सुरखाब रेस्टोरेंट में मिस्सी रोटी, बथुआ का साग की एक प्लेट 120 रुपये में मिलेगी। पंचमेल दाल, बेसन की रोटी और और चने का साग भी 120 रुपये प्लेट में मिलेगा। इडली-सांभर, डोसा भी मिलेगा। कढ़ाई पनीर, मटर पनीर, चावल, छोला- भटूरा सहित सभी प्रमुख व्यंजन यहां उपलब्ध होंगे। सुपरवाइजर सहायक प्रबंधक ओमेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ खास दिनों में विशेष सजावट के साथ भारतीय व्यंजन पर्यटकों को परोसे जाते हैं। पक्षी विहार में घूमने के लिए पर्यटकों के लिए वन विभाग की ओर से प्रति व्यक्ति 30 रुपये टिकट निर्धारित है। रेंजर विवेक वर्मा ने बताया कि इस समय पक्षी विहार में विदेशी पक्षी भी हैं।

यह भी पढ़ें -  Unnao: 7.33 करोड़ से भरेंगे 1339 किमी के गड्ढे, पीडब्ल्यूडी को 15 दिनों में पूरा करना होगा मरम्मत का कार्य

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here