Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव : विधायक से बेअदबी पर हटाए गए एक्सईएन, लखनऊ अटैच

उन्नाव : विधायक से बेअदबी पर हटाए गए एक्सईएन, लखनऊ अटैच

0
87

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। सफीपुर विधायक से अभद्रता करने के मामले में हसनगंज में तैनात बिजली विभाग के एक्सईएन को पावर कारपोरेशन के एमडी ने हटाकर लखनऊ संबद्ध कर दिया है।
सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के परेंदा गांव में 16 जुलाई को तार टूटने से दो दिन बिजली न आने से दो लोग परेशान रहे। उन्होंने सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर को समस्या बताई थी। विधायक ने हसनगंज सर्किल के एक्सईएन रजनीश चंद्र अनुरागी को शाम पांच बजे तक कई बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। रात करीब सवा दस बजे फोन पर बोले बार-बार फोन क्यों करते हो।
क्या क्षेत्र की बिजली समस्याओं के लिए ही विधायक बने हो। छोटे-छोटे काम के लिए फोन करते हो, मैं लाइनमैन हूं क्या। बाद में ये कहकर फोन काट दिया था कि मेरे पास और भी काम हैं, अब फोन मत करना।
17 जुलाई को सुबह तार जोड़ा गया। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने गत मंगलवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार और एक्सईएन हसनगंज को कार्यालय तलब किया था। सीडीओ ने बिंदुवार रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कारपोरेशन के एमडी ने हसनगंज एक्सईएन को लखनऊ मुख्यालय संबद्ध कर दिया है, लेकिन अभी यहां किसी को नहीं भेजा गया है। जब तक किसी एक्सईएन की तैनाती नहीं होती, रजनीश को रिलीव नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: ब्लॉक कार्यालयों को मिला अच्छी सेवा का प्रमाणपत्र

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here