Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव : भारत माता की जय के उद्घोष के साथ निकाली गई...

उन्नाव : भारत माता की जय के उद्घोष के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

0
94

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को सर्व ब्राह्मण विकास परिषद ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ निकाली गई यात्रा में भारत माता का जय घोष गूंज उठा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी, जिला अध्यक्ष सतीश शुक्ला, जिला अध्यक्ष महिला समिति नीतू त्रिवेदी व नगर अध्यक्ष अमित मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हरदोई पुल स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व शंखनाद के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।
वंदेमातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों से शहर का माहौल देश भक्तिमय हो गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता व भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला भी हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार लगाते रहे।
परिषद के नगर उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला, उपाध्यक्ष अनुराज त्रिपाठी, नगर महामंत्री आशीष दीक्षित व नगर मंत्री बालजी पांडेय ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष पुनीता दीक्षित, नगर मंत्री अनामिका अग्निहोत्री, क्षेत्रीय मंत्री रेखा शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री मंजुलता अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष शोभा पांडेय, राकेश शुक्ला, राजन बाजपेई आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  लापता महिला व प्रेमी का पाचवें दिन गांव के बाहर झाड़ी में मिला शव

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here