Home उत्तर प्रदेश उन्नाव अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, न्यायालय गेट पर धरना

अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, न्यायालय गेट पर धरना

0
152

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। सफीपुर, माखी व फतेहपुर चौरासी से संबंधित सभी मुकदमे स्थानांतरित होने से वकीलों में नाराजगी है। शुक्रवार को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। कचहरी पुल पर जाम लगाया और न्यायालय गेट पर धरना दिया।
24 अगस्त को जनपद न्यायाधीश के आदेश पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट कुमार श्रीवास्तव ने थाना सफीपुर, माखी व थाना फतेहपुर चौरासी से संबंधित समस्त मुकदमों को सिविल जज जूनियर डिविजन/ न्यायिक मजिस्ट्रेट सफीपुर में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।
इसके विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने 25 को विरोध प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को भी वकीलों ने काम बंद रखा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला के आह्वान पर वकीलों ने न्यायालय परिसर में घूमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष ने कहा कि मामले में सुनवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है। इस दौरान महामंत्री बृजेंद्र कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  योगी आदित्यनाथ ने 'नए उत्तर प्रदेश' की तारीफ करते हुए कहा, 'अपराधी अब अपनी जान की भीख मांगते हैं'

उन्नाव। सफीपुर, माखी व फतेहपुर चौरासी से संबंधित सभी मुकदमे स्थानांतरित होने से वकीलों में नाराजगी है। शुक्रवार को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। कचहरी पुल पर जाम लगाया और न्यायालय गेट पर धरना दिया।

24 अगस्त को जनपद न्यायाधीश के आदेश पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट कुमार श्रीवास्तव ने थाना सफीपुर, माखी व थाना फतेहपुर चौरासी से संबंधित समस्त मुकदमों को सिविल जज जूनियर डिविजन/ न्यायिक मजिस्ट्रेट सफीपुर में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

इसके विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने 25 को विरोध प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को भी वकीलों ने काम बंद रखा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला के आह्वान पर वकीलों ने न्यायालय परिसर में घूमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष ने कहा कि मामले में सुनवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है। इस दौरान महामंत्री बृजेंद्र कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here