महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
25

[ad_1]

ख़बर सुनें

मौरावां। लउवा सिंहनखेड़ा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शव के पोस्टमार्टम की मांग की।
राजाखेड़ा के मजरे लउवा सिंहनखेड़ा निवासी श्रीराम लोधी ने पुलिस को बताया कि बेटी मंजू (20) ने डेढ़ साल पहले पड़ोसी गांव चंदीखेड़ा निवासी अमर सिंह से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों लखनऊ के तेलीबाग में रहते थे। बेटी को सांस की बीमारी थी।
शनिवार सुबह उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति शव घर लाया तब जानकारी हुई। पिता ने दामाद पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: ट्रक ने टोल कर्मी को 300 मीटर घसीटा, मौत

मौरावां। लउवा सिंहनखेड़ा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शव के पोस्टमार्टम की मांग की।

राजाखेड़ा के मजरे लउवा सिंहनखेड़ा निवासी श्रीराम लोधी ने पुलिस को बताया कि बेटी मंजू (20) ने डेढ़ साल पहले पड़ोसी गांव चंदीखेड़ा निवासी अमर सिंह से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों लखनऊ के तेलीबाग में रहते थे। बेटी को सांस की बीमारी थी।

शनिवार सुबह उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति शव घर लाया तब जानकारी हुई। पिता ने दामाद पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here