Home उत्तर प्रदेश मेधावी छात्र सम्मान 2022 : मुख्यमंत्री योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित,...

मेधावी छात्र सम्मान 2022 : मुख्यमंत्री योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, कड़ी मेहनत करने की दी सीख, तस्वीरें

0
110

[ad_1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम मेधावी छात्र सम्मान 2022 के समारोह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा- 2021-22 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं भी बेहद खुश नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों को कड़ी मेहनत करने व चुनौतियों का सामना करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने से ही व्यक्तित्व मजबूत बनता है।

उन्होंने मेधावियों से जीवन में कभी भी शॉर्टकट न अपनाने की अपील की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी मंच पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  UPTET Answer Key 2021: आज जारी हो सकती यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने 2021-2022 में कोरोना के कारण शिक्षा के क्षेत्र में आई चुनौतियों को जिक्र किया और कहा कि इस दौरान भी परीक्षा का आयोजन किया गया और समय पर परिणाम की घोषणा की गई। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में शैक्षिक माहौल बना है। (आयोजित समारोह में सम्मानित हुए मेधावी।)

मेधावी भी मुख्यमंत्री योगी को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री योगी ने मेधावियों से कहा कि चुनौतियों का सामना करें और कड़ी मेहनत करें।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here