Varanasi: क्रिकेट खेलने के विवाद में दो दोस्तों ने किशोर को मार डाला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

0
13

[ad_1]

हुसैन अंसारी

हुसैन अंसारी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

वाराणसी में क्रिकेट खेलने के विवाद में एक किशोर की हत्या उसके दो दोस्तों ने ही कर दी। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है। मृतक किशोर नानीघर में रहता था था। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की है।

शनिवार शाम हुसैन अंसारी (16) घर से थोड़ी दूर एक बगीचे में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल.रहा था। किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इस दौरान उसके उसके दोनों दोस्तों ने किसी धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। घटना में हुसैन अंसारी का गला कट गया और वह वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

घटना को देखकर साथ में खेल रहे अन्य किशोर भाग गए। आसपास के लोगों ने परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आननफानन हुसैन को पास के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष.राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

डीसीपी वरूणा जोन आरती सिंह समेत कई अन्य पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ किया। हमलावर दोनों किशोर फरार है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। हुसैन के पिता वजीर की लगभग 15 साल पहले मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  Dev Uthani Ekadashi today: देवोत्थान एकादशी का व्रत और पूजा विधि, जानिए-आज क्या करना चाहिए क्या नहीं..

तभी से वह अपनी मां गुडिया बानो के साथ अपने ननिहाल में नानी नुरूल निशा के घर रहता था। वो दो भाई और बहन में सबसे छोटा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 
 

विस्तार

वाराणसी में क्रिकेट खेलने के विवाद में एक किशोर की हत्या उसके दो दोस्तों ने ही कर दी। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है। मृतक किशोर नानीघर में रहता था था। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की है।

शनिवार शाम हुसैन अंसारी (16) घर से थोड़ी दूर एक बगीचे में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल.रहा था। किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इस दौरान उसके उसके दोनों दोस्तों ने किसी धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। घटना में हुसैन अंसारी का गला कट गया और वह वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

घटना को देखकर साथ में खेल रहे अन्य किशोर भाग गए। आसपास के लोगों ने परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आननफानन हुसैन को पास के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष.राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here