Home अपराध मिर्जापुर में खौफनाक सड़क हादसा, चार वाहन आपस में टकराए, 11 लोगों...

मिर्जापुर में खौफनाक सड़क हादसा, चार वाहन आपस में टकराए, 11 लोगों की मौत

0
123

उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर एक खौफनाक सड़क हादसे से थर्रा गया। ट्रक, ट्रेलर और स्विफ्ट कार और बोलेर आपस में टकराती गईं। टक्कर के बाद भयानक धमाका हो गया। गाड़ियों में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। चीख-पुकार और भयानक मंजर के बीच घायलों को अस्पताल भेजा गया।

घटनाक्रम रीवा-मिर्जापुर हाईवे के ड्रमंडगंज घाटी का है। बीती रात एक्सिडेंट के बाद स्विफ्ट और बोलेरो में आग लग गई। हादसे में दो बच्चों के साथ 11 लोगों की मौत हो गई। घटना से पूरा इलाका दहल गया। आनन-फानन में राहत-बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, घटना की खबर लगते ही मृतक परिवारों में कोहराम मच गया।

घटना उस वक्त हुई जब ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदा ट्रेलर ढलान की तरफ उतर रहा था। ट्रक के पीछे स्विफ्ट कार और उसके पीछे दूसरा ट्रक था। ट्रक के पीछे बोलेरो गाड़ी थी। बताते हैं कि बीच वाले ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे स्विफ्ट आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई और इसके बाद बोलेरे भी कंट्रोल खो बैठी और सीधे टकरा गई। चार वाहनों के हादसे में बड़ी जनहानि सामने आई है।

डीएम पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीओ अमर बहादुर समेत अन्य अधिकारी पुलिस-बल और राहत बचाव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें -  गंगा में डूबने के 12 घंटे बाद भी चल रही सांसें: 100 किमी. तक नदी में बहकर आई वृद्धा, मामला जानकर सब हैरान

दोनों गाड़ियों में आग लगने से 11 वाहन सवारों की मौत हो गई। गुरुवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पीएम हाउस पर भारी भीड़ लगी थी। परिवार वाले फूट-फूटकर रो रहे थे।

बताते हैं कि मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गए थे। कुछ के चेहरे भी पहचान में नहीं आ रहे थे। ये मंजर दिल दहला रहा था। हर किसी की आंख नम थी और रिश्तेदार घरवालों को तसल्ली देने की कोशिश करते रहे।

ज्यादातर मृतक बोलेरे गाड़ी के हैं। इसमें नौ लोगों की मौत हुई है। एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता लगा है कि ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है और सभी वाहन आपस में टकराते गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here