Home अपराध मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 लोगों की मौत, 15...

मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 लोगों की मौत, 15 घायल

0
114

लखीमपुर खीरी। गुरुवार को मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया है कि ट्रॉली में लगभग 50 लोग सवार थे, जो बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र स्थित कारीकोट मंदिर जा रहे थे। सभी मृतक और घायल शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा पढुआ थाना क्षेत्र में बोझिया पम्प और औघड़ बाबा स्थान के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -  उमेश हत्याकांड का बिल्डर कनेक्शन : लगातार संपर्क में था गुड्डू मुस्लिम, फोन पर होती थी बातें, जांच में खुलासा

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here