Home उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण में योगी सरकार के साथ काम करेगी कोका कोला

पर्यावरण संरक्षण में योगी सरकार के साथ काम करेगी कोका कोला

0
124

लखनऊ। कोका-कोला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सामुदायिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हाथ मिलाया है। इस क्रम में कंपनी ने ‘इन्वेस्ट यूपी’ के साथ तीन वर्ष की अवधि के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत राज्य में जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, आजीविका सृजन और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत जल उपलब्धता के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने, कचरा संग्रहण और रिसाइक्लिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय समुदायों के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

एमओयू के हस्तांतरण के दौरान इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद, एजीएम (को-ऑर्डिनेशन/ओएसडी/सीएसआर नोडल) आनंद कुमार पांडे, एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विवेक लधानी, डायरेक्टर सिद्धार्थ लधानी तथा कोका-कोला इंडिया की टीम के सदस्य उपस्थित रहे। विजय किरण आनंद ने कहा कि यह साझेदारी पर्यावरण संरक्षण के उपायों को बुनियादी ढांचे के विकास के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए दीर्घकालिक प्रभाव सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  'बजट की तैयारी': मनीष सिसोदिया ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई की पूछताछ को शिफ्ट करने की मांग की

कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया की वाइस प्रेसिडेंट (पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशंस एंड सस्टेनेबिलिटी) देवयानी आरएल राणा ने कहा कि कंपनी समाज-आधारित पहल के माध्यम से जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगी। इस समझौते के माध्यम से कोका-कोला इंडिया ने सीएसआर आधारित पहलों के जरिए समाज-केंद्रित विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here