Home उत्तर प्रदेश हाईटेक तकनीक और सुविधाओं से लैस: वाराणसी-प्रयागराज के बीच चलेगी वंदे मेट्रो...

हाईटेक तकनीक और सुविधाओं से लैस: वाराणसी-प्रयागराज के बीच चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल

0
126

[ad_1]

वंदे मेट्रो ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

वंदे मेट्रो ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब वाराणसी में वंदे मेट्रो ट्रेन भी दौड़ेगी। आने वाले दिनों में छोटी दूरी के लिए वंदे मेट्रो का संचालन किया जाएगा। जैसे डेमू और मेमू का संचालन होता है। उदाहरण के तौर पर वाराणसी कैंट से पीडीडीयूनगर रेलवे स्टेशन, वाराणसी-प्रतापगढ़ और वाराणसी- प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बीच वंदे मेट्रो का संचालन किया जाएगा। एसी, स्लीपर के साथ ही अनारक्षित बोगी भी होगी।

हाईड्रोजन ट्रेनें भी जल्द ही रेलवे ट्रैक पर नजर आएंगी। बजट में हुए इस प्रावधान की जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल अधिकारियों के साथ साझा की है।  पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने बताया कि बजट में इन ट्रेनों का प्रावधान किया गया है। रेलमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में यह ट्रेनें शामिल है।

यह भी पढ़ें -  मौसम: आगरा में पहली बार नवरात्र में जून जैसी गर्मी, आठ अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी

नियमित यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

रेल अधिकारियों के अनुसार रेलवे बजट में कई निर्णय लिए गए हैं। वंदे भारत ट्रेन से छोटी यह वंदे मेट्रो ट्रेन होगी। 50 से 120 किमी से कम दूरी वाले दो शहरों के बीच में चलाया जाएगा। जिसका फायदा रोजाना और दो शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को होगा। क्योंकि इसके चलते लोग कम समय में अपने घर या कार्यालय आवाजाही कर सकेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here