Home उत्तर प्रदेश Hamirpur: वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका के घर पहुंचा ‘आशिक’, लड़की ने मिलने से...

Hamirpur: वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका के घर पहुंचा ‘आशिक’, लड़की ने मिलने से किया इनकार, युवक ने खुद को मारी गोली

0
99

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में वैलेंटाइन-डे पर एक युवक ने युवती के घर के भीतर घुसकर प्रेम का इजहार करना चाहा लेकिन युवती के तैयार ना होने पर युवक ने खुद को गोली मार ली। जानकारी होते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए, जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया। लखनऊ में  युवक का इलाज चल रहा है। थाना मुस्करा क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी आशिक राजपूत (20) गांव की ही एक युवती से प्रेम करता है। वैलेंटाइन-डे पर रात्रि में प्रेमिका के घर पहुंच गया। युवती ने युवक से मिलने से इनकार कर दिया। तभी युवक ने उसके घर के अंदर खुद को गोली मार ली। गोली लगने की सूचना मिलते ही युवक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर जिला अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें -  चित्रकूट में पिकअप की वाहन से टक्कर में चार की मौत व 10 घायल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here