Home उत्तर प्रदेश Mau: सभी सवालों के जवाब दिए लेकिन नहीं मिला स्कूल में एडमिशन,...

Mau: सभी सवालों के जवाब दिए लेकिन नहीं मिला स्कूल में एडमिशन, डीएम ऑफिस पहुंचे चार साल के बच्चे का दर्द

0
142

[ad_1]

चार साल के बच्चे ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

चार साल के बच्चे ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ स्थित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में एडमिशन को लेकर मनमानी की शिकायत लेकर चार साल का बच्चा अपने पिता के साथ डीएम ऑफिस पहुंचा। यहां सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश सिंह को स्कूल के विरुद्ध पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बच्चे की बात सुनकर इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया। 

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर निवासी एक व्यक्ति के चार वर्षीय बालक ने बताया कि नगर क्षेत्र के ताजोपुर स्थित एक निजी स्कूल में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा दिया था। परीक्षा में सभी प्रश्नों के जवाब सही देने के बाद भी दाखिला सूची में बच्चे का नाम नहीं था। इस पर जब उसके पिता ने जवाब मांगा तो उन्हें उचित जवाब नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: 32863 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन, 499 परीक्षक रहे अनुपस्थित

जिसके बाद बुधवार को पीड़ित छात्र अपने पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा। बच्चे की जिलाधिकारी से  मुलाकात नहीं हो पाई। उसने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंप कर गुहार लगाई है। आरोप लगाया गया है कि स्कूल द्वारा मौखिक तौर पर एडमिशन के लिए 12 प्रश्न पूछे गए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here