Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: दौड़ते समय बेहोश हुआ युवक, मौत

Unnao News: दौड़ते समय बेहोश हुआ युवक, मौत

0
73

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sun, 26 Feb 2023 12:46 AM IST

उन्नाव। अग्निवीर की तैयारी कर रहा युवक सुबह दौड़ लगाते समय अचानक बेहोश होकर गिर गया। साथियों की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस सूचना के शव घर लेकर चले गए।

सदर कोतवाली के अवस्थीखेड़ा गांव निवासी लक्ष्मीकांत उर्फ लल्लू साहू का बेटा विशाल (18) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए वह तैयारी कर रहा था। रोजाना वह पड़ोस के युवकों में प्रभात, पारस और चाचा अभिषेक के साथ दौड़ने गया था। दौड़ने के दौरान दयालखेड़ा क्रॉसिंग के पास पहुंचने वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव लेकर गांव लौट गए। इकलौते बेटे की मौत मां केतकी और छोटी बहन प्रियंका बेहाल है।

यह भी पढ़ें -  सितंबर से फिर पटरी पर आएंगी मेमू ट्रेनें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here