Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, मां बोली- वह बच्चे...

Unnao: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, मां बोली- वह बच्चे को खुद पालेगी, जेल में है आरोपी

0
81

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में एक साल पहले दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता गर्भवती हो गई थी। शुक्रवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता की मां ने बेटे को खुद पालने की बात कही है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी को परियर गांव निवासी गोलू मल्लाह बहला ले गया था और दुष्कर्म किया था। बाद में शादी का झांसा देकर उसने कई बार संबंध बनाए। इससे किशोरी गर्भवती हो गई थी। किशोरी को पांच महीने का गर्भ होने पर पता चला था, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें -  सेवानिवृत्त दरोगा को वारंट, नायब तहसीलदार को समन

इस पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। शुक्रवार को किशोरी ने सीएचसी में बेटे को जन्म दिया। पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी चार बेटी और दो बेटे हैं। अब ईश्वर ने इस तरह से बच्चा दिया है। वह उसे भी पालेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here