Home उत्तर प्रदेश Hathras News: बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार ट्रक जा घुसा...

Hathras News: बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार ट्रक जा घुसा रेल ट्रैक पर, एक घायल

0
156

[ad_1]

रेल ट्रैक पर घुसा ट्रक

रेल ट्रैक पर घुसा ट्रक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-बरेली राजमार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, उसके बाद ट्रक रैलिंग तोड़कर रेल ट्रैक पर जा पहुंचा। वहां पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया, क्योंकि उस समय कोई भी ट्रेन ट्रैक पर नहीं आ रही थी। हादसे में ट्रक का चालक घायल हो गया। दो घंटे तक ट्रैक बाधित रहा।

ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेन को रवाना करते हुए

हाथरस के कोतवाली मुरासन क्षेत्र में गांव दर्शना के निकट रविवार की सुबह बरेली से एक ट्रक जयपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आती हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारने के बाद ट्रक रेलवे लाइन पर लगी रैलिंग को तोड़कर रेल ट्रैक में घुस गया। सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक ड्राइवर का जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023: सपा उम्मीदवार काजल निषाद बोलीं, नो इफ-नो बट, तगड़े में होगी लड़ाई

ट्रैक बाधित होने की सूचना पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। क्रेन ने ट्रैक्टर को ट्रैक से हटाया। तकरीबन दो घंटे के बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई। इस दौरान रोड पर जाम भी लगा रहा, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

बताया गया कि राजस्थान के बूंदी का 28 वर्षीय निवासी मानसिंह मीना पुत्र जगदीश मीना ट्रक ड्राइविंग करता है। वह बरेली से ट्रक में प्लाईवुड लेकर जयपुर जा रहा था। सुबह जैसे ही वह मथुरा रोड पर गांव दर्शना के निकट पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से ट्रक की भिडंत हो गई। सड़क हादसे में मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here