Home उत्तर प्रदेश यूपी में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के बन...

यूपी में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के बन रहे आसार

0
117

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ 23 जनवरी तक पूर्वी यूपी पहुंचेगा। जिसके तुरंत बाद बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बरिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि इस बीच कोहरे से राहत मिल सकती है, लेकिन इस बीच ठंड में बढ़ोतरी होने का दावा किया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरांत हवा के दिशा परिवर्तन और आसमान साफ़ होने से बीती रात प्रदेश के पश्चिमी और मध्यवर्ती भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है, जो आगामी 24 घंटों तक जारी रहेगा, जबकि पूर्वांचल में आगामी 48 घण्टों के दौरान इसमें क्रमिक गिरावट होगी। बावजूद इसके तापमान के सामान्य के आसपास या इससे अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जल्दी चुनाव कराने के लिए केंद्र, ईसीआई से मिलेंगे': फारूक अब्दुल्ला

22 जनवरी की रात बारिश शुरू होगी, जबकि 23 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक वर्षा होगी। 24 जनवरी को इसमें कमी के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है।

22-24 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में पुनः 3-5°C की सम्भावित बढ़ोत्तरी होगी। जिसके कारण प्रदेश में फ़िलहाल ठण्ड से मिली राहत जारी रहने की संभावना है। यद्यपि 24-26 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में फिर 2-4°C की गिरावट आने के बाद 26 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुरू होने वाले वर्षा के नए दौर में फिर से बढ़ जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here