Home उत्तर प्रदेश कानपुर देहात में बड़ा हादसा: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग,...

कानपुर देहात में बड़ा हादसा: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, दंपती और तीन बच्चे जिंदा जले; बुजुर्ग झुलसी

0
88

[ad_1]

कानपुर देहात में झोपड़ी में लगी आग में झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती

कानपुर देहात में झोपड़ी में लगी आग में झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रूरा थाना इलाके के एक गांव में शनिवार रात एक झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में दंपती और उनके तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आगे में दंपती की मां भी झुलस गई। घटनास्थल का डीएम और एसपी ने जायजा लिया। 

डीएम ने मृतक परिवार को दैवीय आपदा के तहत मदद दिलवाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, रूरा के हारामऊ बंजारन डेरा निवासी मजदूर सतीश (25) के परिवार में पत्नी काजल (22), बेटा सन्नी (7), संदीप (4) और बेटी गुड़िया (2) और मां रामश्री (49) है। 

यह भी पढ़ें -  उमेश पाल हत्याकांड :  उमेश पाल की हत्या के बाद असद ने फोन पर कहा था- मेरा मोबाइल छिपा देना

पूरा परिवार झोपड़ी में रह रहा था। 

शनिवार रात दो बजे मां रामश्री झोपड़ी के बाहर सो रही थी। जबकि सतीश अपने परिवार के साथ झोपड़ी के अंदर सो रहा था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी के अंदर आग लग गई। 

देखते-देखते झोपड़ी आग का गोला बन गई। झोपड़ी के अंदर सो रहे दंपती और तीनों बच्चे जिंदा जल गए। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक के बाद एक शवों को झोपड़ी से बाहर निकाला। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here