Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: घर में रखा था लोहा गलाने वाला तेजाब, महिला ने...

Aligarh News: घर में रखा था लोहा गलाने वाला तेजाब, महिला ने पी लिया, हालत गंभीर

0
86

[ad_1]

तेजाब पीने से हालत गंभीर प्रतीकात्मक

तेजाब पीने से हालत गंभीर प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के लोधा थाना के गांव रायट में घर के रोजाना होने वाले झगड़े से परेशान होकर एक विवाहिता ने लोहा गलाने वाला तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से महिला की हालात बिगड़ गई। महिला की हालात बिगड़ते देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने गंभीर हालात में विवाहिता को जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। सूचना पर लोधा पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 

गांव रायट निवासी 20 वर्षीय विवाहिता आसमा बेगम पत्नी सलमान खांन के घर में प्रतिदिन झगड़ा होता था। जिससे विवाहिता परेशान रहती थी। झगड़े से परेशान होकर विवाहिता ने घर में रखा लोहा गलाने वाला तेजाब पी लिया। महिला के तेजाब पीने से हालात बिगड़ गई। महिला की हालात बिगड़ता देख परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने महिला को  जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -  LPG Price: आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका, घरेलू सिलिंडर 50 रुपये महंगा, आगरा में ये है नई कीमत

महिला के तेजाब पीने की सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। मायके वालों ने लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना  पर पहुंची लोधा पुलिस ने घटना की जानकारी की। मेडिकल में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला जिदंगी और मौत से जंग लड़ रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here