Home Technology आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे

आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे

0
123

मनीला: इस वक्त की बड़ी खबर फिलीपीन से सामने आ रही है। यहां राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित एक शहर में निर्माणाधीन 9 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे के दौरान इमारत में कई मजदूर भी मौजूद थे, जो मलबे की नीचे दब गए हैं। हादसा रविवार तड़के का बताया जा रहा है। हालांकि कुछ मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी दर्जनों की संख्या में मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आंधी-तूफान में यह निर्माणाधीन इमारत गिर गई।

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस और अन्य अधिकारियों ने बताया कि 22 मजदूर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कई अन्य अब भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक मनीला के उत्तर में पम्पांगा प्रांत के एंजिल्स सिटी में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि आंधी-तूफान के दौरान यह इमारत भरभराकर ढह गई। वहीं पुलिस ब्रिगेडियर जनरल जेस मेंडेज ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और अन्य सरकारी विभागों के 100 से अधिक कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें -  डीएनए एक्सक्लूसिव: भारत में अवैध खनन माफिया नेटवर्क का विश्लेषण

हालांकि पुलिस ब्रिगेडियर जनरल जेस मेंडेज तत्काल यह नहीं बता पाये कि इमारत के मलबे में कितने मजदूर अभी भी फंसे हुई हैं। एंजिल्स सिटी के सूचना कार्यालय के प्रमुख जे पेलायो ने बताया कि कम से कम 30 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने यह जानकारी एक निर्माणकर्मी के हवाले से दी, जो इमारत गिरने के दौरान बाहर निकलने में कामयाब रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here