Home अपराध खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ऑटो, 4 सवार गिरे धड़ाम, चालक...

खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ऑटो, 4 सवार गिरे धड़ाम, चालक की मौत

0
333

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे पर बरेली एयरफोर्स स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसा सुबह करीब 6.0 बजे हुआ। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तेज गति से आ रहा ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और सीधे एक ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक भी अपनी जगह से थोड़ा आगे खिसक गया।

हादसे में जान गंवाने वाले ऑटो चालक की पहचान 24 वर्षीय इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

देवरिया में सड़क एक्सीडेंट में एक की मौत
एक अन्य खबर में, यूपी के देवरिया जिले के सोनू घाट-महुआनी मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिशनपुर कला गांव के निवासी निशांत शर्मा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शर्मा अपने तीन साथियों अरुण (20), मोहित यादव (14) और विपिन चौहान (22) के साथ बरईपुर में स्थित हनुमान मंदिर गए थे, वहां से लौटते समय चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

यह भी पढ़ें -  टाइटन उप त्रासदी: पाक अरबपति की पत्नी से परिवार के साथ अंतिम क्षणों के बारे में पूछा गया। उसका उत्तर

पुलिस ने कहा कि इस दौरान घाटेला गाजी गांव के पास सड़क पर अचानक एक जानवर आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार चारों लोग घायल हो गए, जिनमें से शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि चिकित्सकों ने तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देवरिया सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here