Home अपराध साइकिल सवार किशोर को पिकअप ने रौंदा, कार पर पेड़ गिरने से...

साइकिल सवार किशोर को पिकअप ने रौंदा, कार पर पेड़ गिरने से एक अज्ञात की हुई मौत

0
110

बहराइच। जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर हादसे हो गए। जिसमें किशोर समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकपिहानी के मजरे लोधन पुरवा निवासी राजेश कुमार के 12 वर्षीय पुत्र को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक चकपिहानी से गंडारा जाने वाले मार्ग पर जाकर पिकअप पलट गया। दीपू अपने घर से साइकिल में हवा भरने के लिए सड़क पर गया था। बृहस्पतिवार सुबह हुजूरपुर की ओर से आ रही एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उधर इसी थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक ढाबा के निकट सुबह 10.30 बजे लखनऊ से आ रही कार पर पेड़ गिर गया। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा गाड़ी में बैठे एक युवक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मुकेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गिरंट बाजार थाना मल्हीपुर श्रावस्ती व पकज सिंह उम्र 31 वर्ष ग्राम पटना घोसियारी थाना रिसिया घायल हो गये।

यह भी पढ़ें -  धुरंधर के इस गाने ने काटा हंगामा, ग्लोबल चार्ट पर बनाई जगह

कार का ड्राइवर मौके से भाग निकला।मृतक का नाम व पता अभी तक पता नही चल सका है। इस घटना से अफरा तफरी मच गयी। सड़क के दोनों ओर नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। कैसरगंज पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। गाड़ियों को बढौली से जमल्दीपुर परमहंस डिग्री कॉलेज के निकट से बने बाईपास रास्तों से गांव के बीच से गुजरना पड़ा। जिससे कई घंटे तक जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
किशोर की हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क जाम कर दिया। पिकअप चालक दुर्घटना करने के पश्चात गाड़ी लेकर भागा। लेकिन चकपिहानी से गण्डारा जाने वाले मार्ग पर आगे पलट गया। इस घटना की पुलिस को सूचना दी। कोतवाल राजनाथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here