Home Trending कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की जयपुर में पिटाई

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की जयपुर में पिटाई

0
145

जयपुर : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की जयपुर में पिटाई हो गई है। भीड़ में उनके थप्पड़ मारे गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

अभिजीत दीपके का नाम उस समय सामने आया, जब सोशल मीडिया की दुनिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जिक्र शुरू हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े मीम बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। सीजेपी इसलिए भी तेजी से चर्चा में आई, क्योंकि इसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोवर्स काफी तेजी से बढ़े। अभिजीत दीपके ने कॉकरोज जनता पार्टी की शुरुआत अमेरिकी से की। हालांकि दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिका से इसकी शुरुआत की थी। फिलहाल वह भारत के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का उदय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत की एक टिप्पणी के बाद हुआ। दरअसल एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने कथित तौर पर कुछ लोगों को कॉकरोच की संज्ञा दी। जिसके बाद युवाओं को आकर्षित करते हुए कॉकरोच पार्टी बनाई गई।

यह भी पढ़ें -  'ऑनलाइन सट्टेबाजी विज्ञापनों से बचें, अन्यथा ..: केंद्र समाचार वेबसाइटों, ओटीटी प्लेटफार्मों को चेतावनी देता है

अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक बने और बड़ी संख्या में युवा उनसे जुड़े। अभिजीत ने युवाओं पर फोकस किया और अब ये एक वायरल मूवमेंट बन गया।

अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य चेहरा हैं। उन्होंने ही CJI की कॉकरोच वाली टिप्पणी के विरोध में उन्होंने X पर व्यंग्यात्मक आंदोलन शुरू किया। इसके बाद सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में ये पार्टी वायरल हो गई।

वे इसका मुख्य चेहरा हैं तो अब इवेंट्स में भी शामिल हो रहे हैं और युवाओं को संबोधित करने के साथ मीडिया इंटरव्यू दे रहे हैं।

शुरुआत में इस पार्टी को व्यंग के रूप में शुरू किया गया था लेकिन युवाओं के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से इसे एक युवा आंदोलन के रूप में प्रिजेंट किया जा रहा है।

फिलहाल तो ताजी घटना अभिजीत दीपके के साथ पिटाई की है। इस मामले पर अब सियासत भी शुरू हो सकती है। देखना ये होगा कि हमलावर का कनेक्शन कहां से निकलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here