Home अपराध थार और टेंपो की जोरदार टक्कर के बाद डंपर ने रौंदा, चार...

थार और टेंपो की जोरदार टक्कर के बाद डंपर ने रौंदा, चार की मौत

0
190

मथुरा जनपद के जैत थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा कुटीर के पास शनिवार को तेज रफ्तार थार और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं पीछे से आ रहे डंपर ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

स्थानीय लोगों की मानें तो तेज रफ्तार ने चार लोगों की जिंदगियों को छीन लिया है। थार और टेंपो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद लोग कुछ समझ पाते कि तभी पीछे से आए डंपर ने वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC 2022: सिर्फ एक परीक्षा में सफल होने से मिलेगी नौकरी, जानें क्या होगी सैलरी और कितनी तरह की सुविधाओं का मिलेगा लाभ

हादसा इतना दर्दनाक था कि घटनास्थल को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here