Home उत्तर प्रदेश Agra: बाइक का हैंडल फंसने से ट्रक की चपेट में आई चार...

Agra: बाइक का हैंडल फंसने से ट्रक की चपेट में आई चार साल की बच्ची, ऊपर से गुजर गया पहिया, मौत

0
167

[ad_1]

ख़बर सुनें

आगरा के थाना सदर के सामने बृहस्पतिवार सुबह हादसे में चार साल की बच्ची की जान चली गई। वह पिता के साथ बाइक से जा रही थी। बाइक का हैंडल ट्रक में फंसने की वजह से गिर गई और पहिए के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। आंखों के सामने बेटी की मौत होने से पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सरवन नगर, सेवला निवासी जगदीश एलपीजी सिलिंडर के हॉकर हैं। उनकी डेढ़ साल की बेटी अना जिला अस्पताल में भर्ती है। उनकी पत्नी देखभाल के लिए रात में अस्पताल में ही रुकी थी। जगदीश बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अस्पताल जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर आगे की तरफ चार साल की बेटी झलक भी बैठी थी।

एक तरफ से निकल रहे थे वाहन 

थाना सदर के सामने मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण हो रहा है। इसके लिए थाने की तरफ वाले मार्ग से ही दोनों तरफ के वाहन निकाले जा रहे थे। जगदीश की बाइक का हैंडल बगल में चल रहे ट्रक में फंस गया, जिससे बाइक असंतुलित हो गई। उसकी बेटी सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि देर रात तकपरिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें -  यूपीपीएससी रिजल्ट : आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा में 4830 अभ्यर्थी सफल

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here