Home उत्तर प्रदेश Agra Fire: आगरा में हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, चपेट में आने...

Agra Fire: आगरा में हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, चपेट में आने से दो की मौत, दो को बचाया गया

0
93

[ad_1]

इसी अस्पताल में लगी आग

इसी अस्पताल में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज के खेरिया मोड़ स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार तड़के आग लग गई। इस हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और सागर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह एक घंटे बाद चार लोगों को बाहर निकाला।

इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मरीजों को बाहर निकाल कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हॉस्पिटल का स्टाफ गायब हो गया। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। 

शाहगंज क्षेत्र के जगनेर रोड पर स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल है। इसका दो मंजिला भवन है। दूसरी मंजिल पर हास्पिटल संचालक गोपीचंद का परिवार रहता है। आग लगने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले हास्पिटल का स्टाफ भाग निकला। जानकारी पर लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस और दमकल पहुंची। 

यह भी पढ़ें: धोखाधड़ी का मामला: फरार भाजयुमो नेता दिव्या चौहान ने आरटीओ में ब्लैक लिस्ट करवाई कार, पुलिस देती रही दबिश

बेसमेंट और भूतल पर मरीज भर्ती थे, जबकि संचालक का परिवार पहली मंजिल पर रह रहा था। सभी आग में फंस गए। एक घंटे बाद निकाला जा सका। चार की हालत गंभीर थी। इनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। किस किस मंजिल पर आग लगी यह भी पता किया जा रहा है।
 
यह भी पढ़ें -  vice president election 2022 : नकवी को उपराष्ट्रपति बनाए जाने की अटकलें, प्रयागराज से है करीबी रिश्ता 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here