Home उत्तर प्रदेश यूपी में 3 दिन आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में 3 दिन आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट

0
67

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी, वज्रपात तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

12 जून को दोनों क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि 13 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने 11 जून के लिए राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने तथा झोंकों में इसकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी वर्षा की भी आशंका व्यक्त की गई है। जिन जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है उनमें प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, झांसी तथा ललितपुर सहित अनेक जिले शामिल हैं। वहीं मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें -  IMD ने अगले 4-5 दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की - यहां मौसम का पूर्वानुमान देखें

मौसम विभाग ने 12 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 13 जून को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, सहारनपुर, बुलंदशहर, आगरा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। साथ ही नदियों, तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा गड्ढों एवं पोखरों में स्नान न करने की अपील की गई है। कृषि क्षेत्र के लिए जारी सलाह में किसानों से फसलों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने, तेज हवाओं के दौरान कीटनाशकों का छिड़काव न करने तथा बागवानी एवं सब्जी फसलों को सहारा देने के उपाय अपनाने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here