Home उत्तर प्रदेश Aligarh Exhibition: ब्रेक डांस झूले के गिरने की जांच शुरू, अफसरों का...

Aligarh Exhibition: ब्रेक डांस झूले के गिरने की जांच शुरू, अफसरों का दावा है झूला नहीं गिरा, नशे में युवक गिरे

0
167

[ad_1]

ब्रेक डांस झूला

ब्रेक डांस झूला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शनिवार देर रात ब्रेक डांस वाले झूले के टूटकर गिरने के प्रकरण में प्रशासनिक स्तर से जांच शुरू कर दी गई है। अफसरों का दावा है कि झूलों का संचालन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही किया जा रहा है। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है, जिसकी अनापत्ति के बाद ही झूला संचालन करने दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि झूला टूटकर नहीं गिरा था, बल्कि कुछ युवक नशे में झूले से गिर गए थे, जिससे उन्हें चोट आयी है। हालांकि अभी प्रकरण में जांच की जा रही है। नुमाइश के हुल्लड़ बाजार में पुलिस चौकी के पास रात करीब 11 बजे ब्रेक डांस वाला झूला लगा हुआ है। इस झूले की एक बोगी अचानक टूट कर गिर पड़ी।  इससे वहां चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  Prayagraj Nikay Chunav Result Live: आज बनेगी शहर की सरकार, प्रयागराज में सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

हादसे में घायल प्रदीप शर्मा एवं एक युवक को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया था। जबकि अन्य दर्शकों को उनके परिजन निजी उपचार को अपने साथ ले गए। उधर, नुमाइश में झूले के गिरने वाले हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रविवार को पूरे दिन तकनीकी टीम झूलों की जांच में लगी रही। टीम ने संयुक्त रूप से झूलों की जांच की।

एडीएम सिटी मीनू राणा ने बताया कि झूलों का संचालन तकनीकी टीम से एनओसी मिलने के बाद ही किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नुमाइश का झूला टूटकर नहीं गिरा था, बल्कि कुछ युवक नशे में झूले से गिर गए थे, जिससे उन्हें चोट आयी है। हालांकि अभी प्रकरण में जांच की जा रही है। इसके बाद ही सब कुछ साफ होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here