Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: एकतरफा प्यार में युवती को घर से खींचने की कोशिश,...

Aligarh News: एकतरफा प्यार में युवती को घर से खींचने की कोशिश, जान से मारने की धमकी देकर युवक फरार

0
87

[ad_1]

एक तरफा प्यार

एक तरफा प्यार

विस्तार

एकतरफा प्यार में एक युवक ने पड़ोसी गांव की युवती को घर से खींचकर ले जाने की कोशिश की। परिजनों के आने पर युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। युवती के मामा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

युवती के मामा ने बताया कि हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी बहन की शादी हुई थी। पांच साल पहले बहन की मौत हो गई। बहनोई की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनके तीन बेटियां हैं, 18 वर्षीय बड़ी बेटी परिवार संभालती है। 

आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक दूध लेकर आता था। इस दौरान वह भांजी पर बुरी नजर रखते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। युवक की हरकतों से भयभीत युवती ने मामा से शिकायत की। मामा ने दो माह पहले उसका रिश्ता तय कर दिया। मई में युवती की शादी होनी है। 

यह भी पढ़ें -  UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: अगर क्रैक करना चाहते हैं लेखपाल की मुख्य परीक्षा तो इस तरह के सवालों का अभ्यास करना न भूलें

रविवार रात आरोपी युवक एक अज्ञात के साथ गांव पहुंच गया और जबरन घर में घुसकर युवती को खींचकर ले जाने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिजन आ गए। शादी करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर युवक फरार हो गया। 

सोमवार दोपहर युवती के मामा ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। लेकिन शाम को दोनों पक्षों में सुलह हो गई। एसएचओ बृजपाल सिंह का कहना है कि युवती पक्ष ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here