Aligarh News: बंदर की घुड़की से पानी की टंकी पर काम कर रहा मजदूर नीचे गिरा, गंभीर घायल

0
16

[ad_1]

laborer working on the water tank fell down from the monkey fist

पानी की टंकी, जिससे मजदूर गिरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी की टंकी पर काम कर रहे मजदूर को बंदर ने घुड़की लगाई, तो वह नीचे गिर गया। मजदूर को निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। मजदूर को आगरा इलाज के लिए भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल मजदूर उपचार कराते हुए

ठेकेदार रिंकेश तिवारी ने बताया जल निगम की ओर से विजयगढ़ नगर पंचायत में पानी की टंकी पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। मंगलवार की शाम 4 बजे मजदूर पवन पुत्र गौतम निवासी सिकन्द्राराऊ पानी की टंकी के तीसरी मंजिल पर मरम्मत कर रहा था। कुछ सामान लेने के लिए वह नीचे सीढ़ियों से जा रहा था, तभी एक बंदर ने पानी की टंकी पर लगी बल्लियों को झकझोर दिया और घुड़की लगा दी। मजदूर के सिर पर एक परात रखी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  बैंक में सांप: 2000 का नोट बदलने को लाइन में खड़े लोग, नजर पड़ी तो मची भगदड़, कर्मचारी दुबके; पर वो न आया हाथ

 मजदूर बंदर की घुड़की से घबड़ा गया, उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे बल्लियों से टकराते हुए नीचे आया। नगर पंचायत के कर्मचारी व मजदूर तुरंत दौड़ते हुए आए। वहां अफरा तफरी मच गई। मजदूर को डॉ रोहित के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने सिर से काफी खून बहने पर टांके लगाकर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही नगर पंचायत चेयरमैन अनिल तिवारी को मालूम हुआ, तो वह मौके पर पहुंचे। ठेकेदार रिंकेश तिवारी के साथ मजदूर को इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here