Assembly Election 2022 Live: भगवंत मान के शराब पीने के सवाल पर क्या बोले केजरीवाल, चन्नी ने निशाने पर कैप्टन अमरिंदर

0
44

[ad_1]

10:40 AM, 16-Feb-2022

पंजाब में पीएम मोदी की दूसरी रैली आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में दूसरी रैली होगी। वह पठानकोट में लोगों को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे रैली में पहुंचेंगे। उनके साथ पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संयुक्त के प्रधान सुखदेव ढींढसा भी रहेंगे। पठानकोट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। 

10:02 AM, 16-Feb-2022

Punjab Election:आज जालंधर में अरविंद केजरीवाल करेंगे प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज जालंधर में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। वह नॉर्थ, सेंट्रल और कैंट क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेंगे। इस दौरान वह लोगों से मिलेंगे और नुक्कड़ सभाएं भी करेंगे। साथ ही खुली गाड़ी में निकल कर रोड शो भी करेंगे।

 

09:47 AM, 16-Feb-2022

चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पलटवार किया है। वाराणसी में मीडिया से बातचीत करते हुए चन्नी ने कहा कि अगर कैप्टन साहब को मेरी संपत्ति ज्यादा लग रही है तो वह मुझसे एक्सचेंज कर लें। बता दें कि एक इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि चन्नी को गरीब कहना बेकार की बात है। उनके पास मुझसे भी ज्यादा संपत्ति है। 

09:34 AM, 16-Feb-2022

पंजाब में नेताओं का लगेगा जमावड़ा

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज पंजाब में स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगेगा। जालंधर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आएंगे। वह यहां पर कांग्रेस का प्रचार करेंगे, जबकि दूसरी तरफ शाम के वक्त स्मृति इरानी भी जालंधर पहुंच रही हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता ने बताया कि स्मृति ईरानी सुबह बठिंडा आएंगी। इसके बाद वह कपूरथला, फगवाड़ा और जालंधर में विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

 

यह भी पढ़ें -  यूपी में छठे चरण का चुनाव : सपा ने दिए सबसे ज्यादा दागियों को टिकट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू पर सबसे ज्यादा मामले

09:11 AM, 16-Feb-2022

Assembly Election 2022 Live: भगवंत मान के शराब पीने के सवाल पर क्या बोले केजरीवाल, चन्नी ने निशाने पर कैप्टन अमरिंदर

Punjab Election: केजरीवाल ने भगवंत मान का किया बचाव

एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान का बचाव किया है। सवाल पूछा गया कि विपक्ष भगवंत मान के शराब पीने को लेकर कई तरह का आरोप लगाता है। वो लोग कहते है अगर ये चुनाव जीत गए तो ‘नो सीएम आफ्टर 6 पीएम’ होंगे। इसपर अरविंद केजरीवाल ने मान का बचाव किया। बोले, जब मैंने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया तो चन्नी जी और बादल जी ने 50-50 लोगों की टीम बनाई और कहा कि ये 48 साल का लड़का है। इसने पिछले 48 साल में जितनी गलतियां की हैं, सब निकालो। उन्होंने सब कुछ टटोला, लेकिन मिला तो सिफ्र 15-20 साल पुराना तीन वीडियो। इसी को वो वायरल कर रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here