Home उत्तर प्रदेश Bareilly News: किसान ने बेटियों को हेलीकॉप्टर से किया विदा, ‘ससुराल’ में...

Bareilly News: किसान ने बेटियों को हेलीकॉप्टर से किया विदा, ‘ससुराल’ में नहीं मिली उतरने की इजाजत

0
75

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के बरेली में किसान भाइयों ने अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों की शादी धूमधाम से की। गुरुवार की रात दोनों बेटियों के विवाह की रस्में संपन्न हुईं। शुक्रवार की सुबह दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। इसके लिए किसान परिवार ने अपने खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की इजाजत पहले ही ले ली गई थी, लेकिन ससुराल में यह उत्साह तब फीका पड़ गया, जब दुल्हनों को लेकर आए हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके कारण हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन दिल्ली रवाना हो गए।

भोजीपुरा क्षेत्र के गांव दोहना पीतमराय के किसान राजेंद्र सिंह यादव की बेटी प्रियंका और उनके छोटे भाई रामदास उर्फ नन्हे यादव की बेटी प्रीति की शादी मीरगंज के गांव हल्दी खुर्द निवासी सगे चचेरे-तहेरे भाइयों के साथ हुई है। राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां प्रेमवती की इच्छी थी कि दोनों बेटियों की विदाई हेलीकॉप्टर से की जाए।



यह भी पढ़ें -  Raksha Bandhan: बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर, आगरा आईएसबीटी पर सुबह से यात्रियों की भीड़

राजेंद्र ने मां की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया। प्रशासन से लैंडिंग की अनुमति प्राप्त की। गुरुवार रात प्रियंका और प्रीति की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। 


रामदास ने बताया कि दोनों दामाद चचेरे तहेरे भाई हैं। सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर राजेंद्र सिंह यादव के खेत में उतरा। हेलीकॉप्टर से दुल्हनों की विदाई देखने के लिए हजारों लोग जुटे। 


किसान परिवार ने दूल्हा-दुल्हनों को हेलीकॉप्टर से विदा किया, लेकिन बेटियों की ससुराल मीरगंज में हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं मिली। यहां लोग इंतजाम करते रह गए। 


लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर हेलीकॉप्टर को दिल्ली ले जाया गया है। अब दूल्हा-दुल्हन वहां से कार में सवार होकर मीरगंज के गांव हल्दी खुर्द आएंगे। ससुराल के लोग दुल्हनों का इंतजार कर रहे हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here