Home अंतरराष्ट्रीय दिल्ली के कई स्कूलों और पार्लियामेंट को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के कई स्कूलों और पार्लियामेंट को बम से उड़ाने की धमकी

0
100

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही पार्लियामेंट में भी धमाका करने का दावा किया गया है। बम की धमकी वाले ईमेल में लिखा है, ‘दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा, 13 फरवरी को धमाका होगा’। मेल में लिखा गया है कि अफजल गुरु की याद में दोपहर 01:11 बजे धमाका होगा।

13 फरवरी को दोपहर 01:11 बजे पार्लियामेंट में धमाका होगा। मेल में यह भी लिखा गया है कि पंजाब खालिस्तान है। खालिस्तान नेशनल आर्मी है। मेले भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी का सदस्य बताया है। मेले भेजने वालों में दो नाम (गुरनख सिंह, रुकन शाहवाला) भी लिखे गए हैं। मेल लिखने वाले ने यह भी लिखा है कि मोदी-शाह-जयशंकर खालिस्तान के दुश्मन हैं।

यह भी पढ़ें -  Budget 2024 :  सोना, चांदी, आयातित मोबाइल, कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, बड़ी छतरियां, सौर ग्लास होंगे महंगे

मेल में लिखा गया है कि स्कूलों में सोमवार (9 फरवरी) को दोपहर 1.11 बजे धमाका होगा। वहीं, पार्लियामेंट में 13 फरवरी को 1.11 बजे धमाका होगा। मेल में पार्लियामेंट को हिंदू-सनातनी पार्लियामेंट कहा गया है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिसकर्मी स्कूल पहुंच गए हैं। जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here