Home अपराध भरी पंचायत में साले और सास की चाकू से हमला कर हत्या,...

भरी पंचायत में साले और सास की चाकू से हमला कर हत्या, पत्नी को भी किया घायल

0
112

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र का गांव रहपुरा चौधरी दोहरे हत्याकांड से दहल गया। पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए चल रही पंचायत के दौरान दामाद ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी। हमले भी घायल हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि अफसर खान का अपनी 24 वर्षीय पत्नी सायमा से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के लोग गांव में पंचायत कर रहे थे। पंचायत के दौरान ही अचानक अफसर खान ने चाकू निकाल लिया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में उसकी 45 वर्षीय सास आसमा और 19 वर्षीय साला आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Umesh Pal Hatyakand: उमेश की हर गतिविधि की हुई थी रेकी, हत्या वाले दिन लाइव सुन रहा था माफिया अतीक का बेटा असद

आरोपी ने अपनी पत्नी सायमा पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here