Home अपराध कार की ओवरस्पीड बनी काल, एयरबैग भी नहीं बचा सके जान

कार की ओवरस्पीड बनी काल, एयरबैग भी नहीं बचा सके जान

0
112

बरेली। दिल्ली हाइवे पर भीषण हादसे की वजह सामने आने लगी हैं। पुलिस और आरटीओ की शुरूआती जांच में एक्सीडेंट का कारण कार की ओवर स्पीड और ड्राइवर का नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। ओवरस्पीड कार बाइक सवारों को रोंदती हुई सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। एयरबैग खुलने के बाद भी कार सवार तीन लोगों की जान नहीं बचा सके। कार फंसे लोगों को पुलिस व फायर बिग्रेड की टीमों ने बॉडी काटकर बाहर निकाला।

हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार के निर्देश पर पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार, ट्रक व बाइक को मौके से हटवाकर जाम खुलवाया। कार में ड्राइवर की सीट के बराबर में बैठक युवक बुरी तरह अंदर फंस गया था। उसे बाहर बाहर निकालने पुलिस को देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। आरटीओ प्रवर्तन प्रणब झा और ए आरटीओ वैभव सोती भी विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी जुटाई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। ऐसा लगता है कि ओवरस्पीड होने से कार चालक नियंत्रण खो बैठा और इतनी बड़ी अनहोनी हो गई। बोलेरो कार के अगले हिस्से के तो एक्सीडेंट में परखच्च्चे ही उड़ गए। सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को निकालकर तुरंत ही अस्पताल पहुंचा गया, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। फायर ब्रिगेड को रेस्क्यू के दौरान कार की बॉडी काटनी पड़ी। सरिया हथौड़ा की भी मदद ली गई। कार में फंसे तीसरे व्यक्ति को अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  मोदी सरकार का बड़ा फैसला! इन उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम होगी

सीबीगंज क्षेत्र के गांव अटाकायस्थान निवासी साहबजाद खान और मुमताज मछली का शिकार करने के लिए बाइक से जा रहे थे। वह दोनों भी हाइवे पर हुए हादसे में कार सवार तीन लोगों के साथ अपनी जान गवा बैठे। बताया जा रहा है कि कार उनको टक्कर मारकर टैंकर से टकराई थी। हादसे की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। साहबजाद और मुमताज की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण बोलेरो की अत्यधिक गति, गलत ओवरटेकिंग एवं चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना प्रतीत होता है। दुर्घटना में सम्मिलित सभी वाहनों के प्रपत्र वैध पाए गए हैं। घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा विस्तृत आख्या शीघ्र प्रेषित की जाएगी। -प्रणव झा, संभागीय परिवहन अधिकारी, बरेली

एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि सीबीगंज क्षेत्र में हुए हादसे की मुख्य वजह अभी तक की जांच में ओवर स्पीड ही आया है। मौके पर पहुंचकर एक्सीडेंट के पहलुओं पर छानबीन की थी। सीबीगंज पुलिस हादसे की विस्तृत जांच करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here