Home उत्तर प्रदेश गोमती नदी स्वच्छता पर विशेष कार्यक्रम, शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी

गोमती नदी स्वच्छता पर विशेष कार्यक्रम, शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी

0
23

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम गोमती नदी स्वच्छता कार्यशाला के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शहर के एक पांच सितारा होटल में गोमती नदी की स्वच्छता को लेकर “जीवनरेखा का पुनर्जीवनः स्वच्छ गोमती” विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से शाम चार बजे संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों की राय के अनुसार गोमती को स्वच्छ बनाने का रोडमैप तैयार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  शरद पवार के एनसीपी प्रमुख पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी ने सुप्रिया सुले को फोन किया

स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन (एसटीसी) के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षत वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम “जीवनरेखा का पुनर्जीवनः स्वच्छ गोमती” में प्रदेश के जलशक्ति और नमामि गंगे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शिरकत करेंगे। इस आयोजन के दौरान कई सत्र होंगे। इसमें अनेक विशेषज्ञ गोमती नदी को स्वच्छ बनाने को लेकर अपनी राय रखेंगे। इसी के आधार पर गोमती के जल को बेहतर बनाने का रोडमैप बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here